‘स्प्लिट्सविला X6’ फेम निहारिका तिवारी ने सोराब बेदी के साथ अपने ब्रेकअप को ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है। एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने एक पर्सनल नोट शेयर किया। उस नोट में उन्होंने उन लोगों से बात की जिन्होंने डेटिंग रियलिटी शो में उनकी जर्नी के दौरान उन्हें सपोर्ट किया था।
निहारिका तिवारी ने नोट में क्या लिखा?

उन्होंने नोट में लिखा कि, “उन सभी लोगों के लिए एक छोटा सा पर्सनल नोट जिन्होंने हमें सपोर्ट किया है। सोराब और मैं अब साथ नहीं हैं, मैं किसी को दुख नहीं पहुंचाना चाहती और मैं यह बिल्कुल साफ करना चाहती हूं कि हमारे रिश्ते में कुछ भी नकली नहीं था। हमने जो कुछ भी शेयर किया वह असली था और मैं हमेशा उसका सम्मान करूंगी।”
निहारिका ने आगे बताया कि यह फैसला उनके आने वाले समय, पर्सनल ग्रोथ और मन की शांति को प्राइयोरिटी देने से रिलेटेड था। उन्होंने कहा कि, “लेकिन कभी-कभी आपको अपने आने वाले समय, अपने डेवेलपमेंट और सबसे जरूरी, अपनी मन की शांति के लिए कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। यह मेरे लिए उन्हीं फैसलों में से एक है।”
Niharika Tiwari And Sorab Bedi Breakup: किन वजहों के चलते अलग हुए सोराब और निहारिका?

स्प्लिट्सविला X6 की मशहूर पर्सनैलिटी ने लोगों से उनके अलग होने की वजहों के बारे में अटकलें न लगाने की रिक्वेस्ट भी की और यह साफ कर दिया कि वह इस मामले पर ऑफिशियल रूप से चर्चा नहीं करना चाहती हैं। उन्होंने आगे कहा कि “मैं कोई वजहों के चलते अपने इस फैसले पर सफाई नहीं देना चाहती, न ही इसे कोई बड़ा मुद्दा बनाना चाहती हूँ। मैं बस आपसे रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरे फैसले को समझें, मेरी प्राइवसी का सम्मान करें और कृपया इसे ज़रूरत से ज़्यादा बड़ा मुद्दा न बनाएं। हम दोनों का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद और मुझे उम्मीद है कि आप भी मेरे इस फैसले का सम्मान करेंगे”।
कब क्लोज़ हुए थे सोराब और निहारिका?
स्प्लिट्सविला X6 के दौरान निहारिका और सोराब के बीच क्लोज़ रिलेशन बने और बाद में वो रिलेशनशिप में आ गए। रियलिटी शो से बाहर होने के बाद भी उनका रिश्ता चर्चा का विषय बना रहा है और दोनों सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपने रिश्ते की झलकियां शेयर करते रहते हैं।
‘राइज एंड फॉल 2’ में नजर आएंगे ये एक्स कपल?

इसी बीच, सोराब बेदी और निहारिका तिवारी के नाम हाल ही में सोशल मीडिया पर ‘राइज एंड फॉल 2’ के पॉसीबल कंटेस्टेंट के रूप में चर्चा में हो रही हैं। उनकी पार्टनरशिप को लेकर ये अटकलें ऐसे समय में सामने आई हैं जब निहारिका ने ऑफिशियल तौर पर ये बता दिया है कि वो सोराब के साथ अब नहीं हैं, क्योंकि वो अलग हो चुके हैं।
Read More: कैंसर से जंग के बीच Dipika Kakar ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, कहा- ‘मैं कोई सुपरवुमन नहीं हूं’


Download Android App
Download iOS App




