बारिश कई लोगों के लिए खुशियां, तो कुछ के लिए आफत लेकर आती है। भारी बारिश की वजह से सड़कों पर पानी भर जाता है, जिस वजह से कई हादसे होते हैं। गुजरात के जूनागढ़ में बारिश के बाद सड़कों में हुआ जलभराव एक बाइक सवार के लिए भारी पड़ गया। शहर के आज़ाद चौक इलाके में बाइक सवार पानी से भरे एक गड्ढे में गिर गया। इसका एक CCTV फुटेज फुटेज भी सामने आया है। इस हादसे ने सड़क सुरक्षा और प्रशासनिक लापरवाही पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पानी से भरे गड्ढे में गिरे बाइक सवार
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बाइक सवार दंपत्ति सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर जाते थे। हादसे के बाद से युवक के सिर से खून बहने लगता है। वह लड़खड़ाते हुए उठने की कोशिश करता है। बाइक पर बैठी महिला उसको किसी तरह संभालती है और घायल को सहारा देती है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बाइक सवार को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं ओघड़नगर इलाके में भी एक के बाद एक गड्ढे में गिरने की तीन-चार घटनाएं सामने आई हैं।
रहिमन भारतवर्ष में, बाइक धीरे चलाईं।
ना जानै केहि रूप में, सरकारी गड्ढा मिलि जाई।।Junagadh municipality dug up the road for civic work but failed to restore it properly, leaving a deep pothole. Came rain, pothole disappeared under water and dhappa! This biker suffered serious… pic.twitter.com/c9NDdIISp0
— THE SKIN DOCTOR (@theskindoctor13) July 2, 2026
जानकारी के अनुसार, हाल ही में सड़क पर खुदाई की गई थी। लेकिन इसके बाद पैचवर्क और मरम्मत ठीक से नहीं की गई। बारिश होने के बाद गड्ढे में पानी भर गया और सामान्य दिखाई देने लगा। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार को गड्ढे का अंदाज़ा नहीं लगा और वह अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गए।
लोगों में दिखी नाराजगी

बारिश के मौसम में लगातार हो रहे हादसों को लेकर लोगों ने नगर निगम और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश में ही सड़कें जवाब दे गई और लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। इसके बाद से ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे और किसी निर्दोष की जान जाने का इंतजार कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




