भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते स्थिति काफी भयावह बनी हुई है। राजधानी दिल्ली में ऑक्सीजन, कोरोना संबंधी दवाइयां, प्लाज्मा आदि की बड़ी किल्लत होने के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं देश में वैक्सीन की कमी का ठीकरा विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर फोड़ रहे हैं और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा कि भारत बायोटेक ने दिल्ली सरकार को सूचित किया है कि वह राष्ट्रीय राजधानी को कोवैक्सीन की “अतिरिक्त” खुराकें नहीं उपलब्ध करा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के कारण भारत बायोटेक ने दिल्ली को कोवैक्सीन देने से मना कर दिया है।
इसकी सफाई देते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत में वैक्सीन बनाने वाली 2 कंपनियों ने पहले से ही देश के बाहर से रॉ-मैटेरियल लिया था। इस वक्त करार हुआ था कि इससे जब वैक्सीन तैयार होगी तो उसमें से कुछ वैक्सीन उन देशों को भी दिया जाएगा। ये commercial लायबेलिटी है। उन्होंने कहा कि अपने देश के पड़ोसी 7 राष्ट्रों को हमने 78.5 लाख वैक्सीन की डोज मदद के रूप में दी है। बाकी 2 लाख डोज @UN की पीस कीपिंग फोर्स को दिए हैं। क्योंकि 6,000 से ज्यादा हमारे देश के जवान अलग-अलग देशों में पीस कीपिंग के लिए काम कर रहे हैं।
संबित पात्रा ने कहा कि ये वैक्सीन दो कैटेगरी में भेजे गए हैं। पहले मदद के रूप में मात्र 1 करोड़ वैक्सीन भेजी गई हैं। बाकी 5 करोड़ से अधिक वैक्सीन लायबेलिटी के रूप में भेजी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वैक्सीन को लेकर लगातार भ्रम उत्पन्न करने की कोशिश कर रही है। कल तक करीब 6.63 करोड़ वैक्सीन भारत के बाहर भेजे गए थे। सवाल उठे कि देश से बाहर वैक्सीन क्यों भेजे गए।
गौरतलब है कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “दिल्ली सरकार ने 12 मई को दिल्ली सरकार को लिखे पत्र में विनिर्माण कंपनी भारत बायोटेक की 67 लाख कोविक्स की मांग की है।” प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पत्र पढ़ते हुए कहा, “हम सरकारी अधिकारियों की चिंता के निर्देश के अनुसार प्रेषण कर रहे हैं। हमें पूरी ईमानदारी से खेद है कि हम आपके (दिल्ली सरकार) द्वारा मांगे गए अतिरिक्त आपूर्ति नहीं कर सकते।”
दिल्ली सरकार ने मंगलवार को ही वैक्सीन की कमी को लेकर आवाज उठाई है और भारत बायोटेक से जवाब मिला है।पिछले 24 घंटों में टीके की कुल 1,39,261 खुराक दी गई, जो दिल्ली में अब तक की सबसे अधिक है। हालांकि, टीकाकरण केंद्र कोविशिल्ड का टीका जारी रखेंगे क्योंकि दिल्ली सरकार को बुधवार को कोविशिल्ड की 2,67,690 खुराक की आपूर्ति प्राप्त होगी।


Download Android App
Download iOS App



