देहरादून : उत्तराखंड की सथाधारी भाजपा ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश में विकास रूकने के आरोप को खारिज करते हुए दावा किया कि सत्ता में आने के आठ महीनों के अंदर राज्य सरकार ने केंद्र की मदद से प्रदेश में बीस हजार करोड रूपये की विकास परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। केंद्र तथा राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर प्रदेश के विकास के लिये कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश पार्टी प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि पार्टी के इसी साल मार्च में सथा में आने को देखते हुए बीस हजार करोड रूपये की परियोजनाओं पर काम शुरू होना कोई कम बड़ उपलब्धि नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गयी विकास परियोजनाओ में 12500 करोड रूपये की आल वेदर रोड परियोजना और कई राष्ट्रीय राजमागो’ तथा नमामि गंगे परियोजनायें शामिल हैं।
उत्तराखंड में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत करीब 1300 करोड रूपये की परियोजनाओं पर जल्द काम शुरू होने का दावा करते हुए जोशी ने कहा कि केंद्र से विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिये ही अब तक 16000 करोड़ रूपये जारी किये जा चुके हैं। केंद्र तथा राज्य की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर अपने 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश के विकास के लिये कुछ भी नहीं करने का आरोप लगाते हुए जोशी ने कांग्रेस से भाजपा सरकार की छवि को बिगाडने के लिए झूठ बोलने से बाज आने को कहा। कांग्रेस नेता आरोप लगा रहे हैं कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के आने के बाद से सभी विकास कार्य रूक गये हैं। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हाल में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उत्तराखंड में विकास छुट्टी पर चला गया है, जबकि प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा की बहुप्रचारित डबल इंजन की सरकार उत्तराखंड में चलना ही शुरू नहीं कर पायी है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ


Download Android App
Download iOS App



