नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नागरिकता संशोधन विधेयक के विरोध में असम एवं पूर्वोत्तर में कुछ अन्य जगहों पर हो रहे प्रदर्शनों की पृष्ठभूमि में शुक्रवार को आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए धर्म एवं समुदायों का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक भाई से दूसरे भाई को लड़ाने वाली इस बुराई को रोका जाना चाहिए। गांधी ने ट्वीट कर कहा, पूर्वोत्तर में बढ़ रही हिंसा और अशांति को लेकर बहुत परेशान हूं। वहां भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए धर्म एवं समुदाय का इस्तेमाल ध्रुवीकरण के लिए कर रही है। उन्होंने कहा, एक भाई को दूसरे भाई के खिलाफ खड़े करने वाली राजनीति एक बुराई है और इसे रोकना होगा।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूर्वोत्तर के कुछ स्थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं। असम गण परिषद (अगप) ने बृहस्पतिवार को राज्य में प्रदर्शन किया और 10 घंटे की भूख हड़ताल का आयोजन किया। दूसरी तरफ, कांग्रेस ने राज्य के सभी जिलों में पांच घंटे का धरना दिया।


Download Android App
Download iOS App




