प्रियंका पर मंत्री का बयान बौखलाहट और महिला विरोधी सोच का प्रमाण : प्रियंका चतुर्वेदी

Summary :

प्रियंका चतुर्वेदी कहा ने ऐसी टिप्पणियां करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, बल्कि उनकी पदोन्नति होती है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा के बारे में बिहार सरकार के एक मंत्री के विवादित बयान को लेकर बीजेपी की आलोचना करते हुए शुक्रवार को कहा कि यह सत्तारूढ़ पार्टी की बौखलाहट और महिला विरोधी सोच को दिखाता है। पार्टी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार सरकार में मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता होने के बावजूद विनोद नारायण झा ने जो बयान दिया है वो बीजेपी की महिला विरोधी सोच का एक और उदाहरण है।’’

प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया, ‘‘बीजेपी में प्रधानमंत्री से लेकर उनके मंत्री और उनके मुख्यमंत्रियों से लेकर उनके सांसद एवं विधायक तक, विरोधी पार्टियों की महिला नेताओं के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां करते रहे हैं। प्रियंका चतुर्वेदी कहा ने ऐसी टिप्पणियां करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती है, बल्कि उनकी पदोन्नति होती है। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।’’

प्रियंका गांधी महागठबंधन के लिए साबित होगी गोल्डन कार्ड : तेजप्रताप

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, ‘‘यह पूरी तरह हार के कगार पर खड़ी बीजेपी की बौखलाहट और खिसियाहट को दिखाता है।’’ गौरतलब है कि प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में कदम रखने पर झा ने विवादित बयान दिया और कहा, ‘‘वोट खूबसूरत चेहरों के आधार पर नहीं मिलते हैं। इसके अलावा वह राबर्ट वाड्रा की पत्‍नी हैं जिन पर जमीन घोटाले तथा भ्रष्‍टाचार के कई मामलों में शामिल होने का आरोप है। वह बहुत सुंदर हैं लेकिन इससे उलट उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है।’’

Desk Team