भाजपा ने केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर को मध्य प्रदेश की मुरैना लोक सभा सीट से,जयंत सिंहा को झारखंड की हजारीबाग सीट से तथा श्रीपद यशो नाइक को गोवा उत्तर सीट से लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।
केन्द्रीय मंत्री उमा भारती को चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है और उन्हें पार्टी संगठन में जिम्मेदारी सौंपते हुए उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भाजपा ने महाराष्ट्र के लिए जारी सूची में चार सांसदों का काटा टिकट
भाजपा ने शनिवार रात अपने लोकसभा उम्मीदवारों की छठी सूची जारी की और इसके साथ ही पार्टी ने अब तक 286 प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। श्री तोमर को इस बार मुरैना सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है जबकि पिछली बार वह ग्वालियर सीट से निर्वाचित हुए थे।
हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से सांसद अनुराग ठाकुर को फिर इसी सीट से चुनाव मैदान में उतारा गया है। पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर सीट से टिकट दिया गया है।
भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने यहां पार्टी मुख्यालय में छठी सूची जारी करते हुए कहा कि सुश्री भारती ने इस बार चुनाव न लड़ने और पार्टी संगठन के लिए काम करने की इच्छा जतायी थी जिसे स्वीकार करते हुए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
Bharatiya Janata Party (BJP) releases another list of candidates for the upcoming Lok Sabha elections. Candidates for the legislative assembly (3 each for Gujarat and Goa) bye-polls also announced. pic.twitter.com/GUQRX23Fto
— ANI (@ANI) March 23, 2019


Download Android App
Download iOS App



