नई दिल्ली : कांग्रेस की हरियाणा इकाई में नेताओं के बीच मतभेद को लेकर लंबे समय से चली आ रही खबरों की पृष्ठभूमि में पार्टी ने फैसला किया है कि राज्य के नेताओं की एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए 26 मार्च से बस यात्रा निकाली जाएगी। राज्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक में यह निर्णय हुआ कि गुरुग्राम से यह यात्रा शुरू होगी और इसका समापन 31 मार्च को पलवल में होगा।
पार्टी महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने इस मौके पर कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लोगों को बांटने की राजनीति की जा रही और ऐसे में परिवर्तन जरूरी है। यह यात्रा परिवर्तन के लिए है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता वाली समन्वय समिति की गत मंगलवार को हुई बैठक में इस यात्रा से जुड़े फैसले पर मुहर लगाई गई। यात्रा के तहत हरियाणा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता एक बस में सवार होंगे और राज्य के सभी जिलों में जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App




