चिदंबरम का तंज- मोदी के रहते भाजपा को किसी की सलाह की क्या जरूरत

Summary :

चिदंबरम ने कहा, भाजपा को आरबीआई का नेतृत्व करने के लिए रघुराम राजन जैसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीएस हुड्डा को कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा पर दृष्टिपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर वित्त मंत्री अरुण जेटली के हमले पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को तंज कसा और कहा कि भाजपा को किसी के सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास नरेंद्र मोदी हैं।

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट कर कहा, “जेटली जी ने लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) हुड्डा से राष्ट्रीय सुरक्षा पर सलाह देने के आग्रह को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। पर उन्हें यह भी कहना चाहिए था कि भाजपा को किसी सलाह की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं।’

Chidambaram tweet

चिदंबरम ने कहा, “भाजपा को आरबीआई का नेतृत्व करने के लिए रघुराम राजन जैसे व्यक्ति की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। भाजपा को राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग की जरूरत नहीं है क्योंकि उसके पास मोदी जी हैं। असल में भाजपा को कैबिनेट की जरूरत नहीं क्योंकि उसके पास मोदी हैं।”

Chidambaram tweet

दरअसल अरुण जेटली ने शुक्रवार को कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए कहा था कि हुड्डा की सेवा लेने के कदम से यह संकेत मिलता है कि कांग्रेस पार्टी देर से ही सही लेकिन सर्जिकल स्ट्राइक किये जाने की बात मान रही है। गौरतलब है कि हुड्डा सर्जिकल स्ट्राइक के समय सेना की उत्तरी कमान के प्रमुख थे और इस अभियान की निगरानी कर रहे थे।

Desk Team