भाजपा नेताओं ने खड़गे के बयान पर साधा निशाना, किरीट सोमैया का एआईएमआईएम पर तंज

Summary :

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ‘अब्दुल को यूपी का सीएम बनाने’ वाले बयान पर एआईएमआईएम नेताओं की आलोचना की है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर निशाना साधा है। आईएएनएस से बातचीत करते हुए किरीट सोमैया ने कहा, “एक और मुस्लिम नेता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक ‘अब्दुल’ मुख्यमंत्री होगा। कांग्रेस नेता, चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, हर चीज को मुस्लिम नजरिए से देखते हैं, और उन्होंने तो दिवाली को भी ईद मानना ​​शुरू कर दिया है। खड़गे को…

नई दिल्ली, 9 नवंबर (आईएएनएस)। भाजपा नेता किरीट सोमैया ने ‘अब्दुल को यूपी का सीएम बनाने’ वाले बयान पर एआईएमआईएम नेताओं की आलोचना की है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग और विधायक रामेश्वर शर्मा ने खड़गे के बयान पर निशाना साधा है।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए किरीट सोमैया ने कहा, “एक और मुस्लिम नेता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में एक ‘अब्दुल’ मुख्यमंत्री होगा। कांग्रेस नेता, चाहे मल्लिकार्जुन खड़गे हों या राहुल गांधी, हर चीज को मुस्लिम नजरिए से देखते हैं, और उन्होंने तो दिवाली को भी ईद मानना ​​शुरू कर दिया है। खड़गे को यह नहीं भूलना चाहिए कि हिंदू धर्म भारत के धर्म और संस्कृति का एक अहम हिस्सा है। कितनी भी मुस्लिम धर्मांध नेता आएं तो भी देश की संस्कृति हिंदू ही रहेगी।”

मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने कहा, “मन की बात जुबां पर आ ही गई। मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस को सनातन के त्योहार याद नहीं हैं। इनको मन और मस्तिष्क में केवल ईद और क्रिसमस ही घुसे हुए हैं। यह बहुत आश्चर्य है कि राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से दीपावली को ईद बताया जा रहा है और ईद की बधाई दी जा रही है। यही तो कांग्रेस की मनसिकता है। कांग्रेस ने हमेशा सनातन और हिंदू दर्शन का विरोध करती है। उनको दीपावली से क्या लेना-देना है। इससे कांग्रेस की मानसिकता, संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान होता है।”

विश्वास सारंग ने कहा, “यह आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है कि मल्लिकार्जुन खड़गे किस तरह से ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती आई और भगवान श्रीराम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न लगाया। कांग्रेस ने राम सेतु तोड़ने का षड्यंत्र किया। कांग्रेस हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करती है।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “पूरी कांग्रेस ‘अबोध बालक’ के चक्कर में बुद्धिहीन होती जा रही है। कांग्रेस त्योहारों के महत्व को भी नहीं समझ रही है, वह मुस्लिम तुष्टिकरण की पराकाष्ठा पर आ गई है। कांग्रेस की ओर से कभी न तो दशहरे की बधाई दी जाती, न राम नवमी और दशहरे की बधाई दी जाती है। कांग्रेस के अंदर सिर्फ ईद है। इसलिए वे दीपावली के महापर्व को भी भूल गए। राहुल गांधी के रहते-रहते पूरी कांग्रेस खत्म हो गई।”

–आईएएनएस

एसडी/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.