‘यह एक इमारत नहीं, बल्कि सेवा-जनसंपर्क का केंद्र है…’, दिल्ली में भाजपा के नए कार्यालय का PM मोदी ने किया उद्घाटन

Summary :

BJP New Office Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन नवरात्रि के शुभ दिनों में हुआ, जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय नए संकल्पों और नए सपनों को लेकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। BJP New Office Delhi: भाजपा की मजबूत नींव प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बताया कि भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है,…

BJP New Office Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। यह उद्घाटन नवरात्रि के शुभ दिनों में हुआ, जिसे लेकर प्रधानमंत्री ने कहा कि यह समय नए संकल्पों और नए सपनों को लेकर आगे बढ़ने का है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं।

BJP New Office Delhi: भाजपा की मजबूत नींव

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में बताया कि भाजपा की स्थापना को 45 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी आज जिस ऊंचाई पर पहुंची है, उसके पीछे अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, नानाजी देशमुख, राजमाता विजयाराजे सिंधिया और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं का योगदान रहा है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भाजपा की जड़ें जनसंघ के रूप में 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा डाली गई थीं। उस समय दिल्ली जनसंघ के पहले अध्यक्ष वैद्य गुरुदत्त बने थे।

BJP New Office Delhi
BJP New Office Delhi

PM Modi Inaugurates BJP Office: दिल्ली में भाजपा का सफर

प्रधानमंत्री ने बताया कि 1980 में जब भाजपा बनी, तो दिल्ली भाजपा के पहले अध्यक्ष वी. के. मल्होत्रा बने। आज जो संगठन इतनी मजबूती से खड़ा है, उसके पीछे हजारों कार्यकर्ताओं की मेहनत और बलिदान शामिल है। उन्होंने केदारनाथ साहनी, साहिब सिंह वर्मा, मदनलाल खुराना, अरुण जेटली और सुषमा स्वराज जैसे नेताओं के योगदान को भी याद किया और कहा कि इन सभी ने पार्टी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

PM Modi BJP Delhi Headquarters: दिल्ली और भाजपा का गहरा रिश्ता

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ एक पार्टी और शहर का नहीं है, बल्कि यह एक भावनात्मक जुड़ाव है। आपातकाल के समय भाजपा (तब जनसंघ) के नेताओं ने दिल्ली में लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने यह भी कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सिख समुदाय की रक्षा के लिए आगे बढ़कर काम किया।

BJP New Office Delhi
BJP New Office Delhi

BJP office opening 2025: पार्टी कार्यालय का महत्व

पीएम मोदी ने भाजपा कार्यालय को सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि सेवा और जनसंपर्क का केंद्र बताया। उनके अनुसार, हर कार्यालय पार्टी को जनता की जरूरतों और अपेक्षाओं से जोड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा के लिए सरकार में है, और ये कार्यालय इस सोच को आगे बढ़ाते हैं।

BJP New Office Delhi
BJP New Office Delhi

सुशासन और विकास पर जोर

प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकारें अच्छे प्रशासन और पारदर्शिता को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने बताया कि कैसे 2014 से पहले दो लाख रुपये की आय पर टैक्स लगता था, लेकिन अब 12 लाख रुपये तक की इनकम पर टैक्स नहीं देना पड़ता। उन्होंने यह भी कहा कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) में भी सुधार लाकर आम जनता को राहत दी गई है।

यह भी पढ़ें: GST स्लैब में बदलाव के बाद भी दुकानदारों ने नहीं कम किए दाम! सरकार के पास आईं 3000 से अधिक शिकायतें

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।