लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका, कनाडा सरकार के इस फैसले ने बढ़ाई परेशानी

Summary :

Lawrence Bishnoi Gang News: कनाडा सरकार ने भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह गैंग भारत में बैठकर अपराध कर रहा है और इसका सरगना जेल में रहकर भी मोबाइल फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियां  चला रहा है। Lawrence Bishnoi Gang News: भारत में सक्रिय हैं सैकड़ों गुर्गे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भारत में करीब 700 से ज्यादा सदस्य सक्रिय हैं। ये लोग लूट, फिरौती, मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। भारत सरकार भी इस गिरोह पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है…

Lawrence Bishnoi Gang News: कनाडा सरकार ने भारत के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। सरकार का कहना है कि यह गैंग भारत में बैठकर अपराध कर रहा है और इसका सरगना जेल में रहकर भी मोबाइल फोन के जरिए आपराधिक गतिविधियां  चला रहा है।

Lawrence Bishnoi Gang News: भारत में सक्रिय हैं सैकड़ों गुर्गे

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के भारत में करीब 700 से ज्यादा सदस्य सक्रिय हैं। ये लोग लूट, फिरौती, मनी लॉन्ड्रिंग जैसी अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। भारत सरकार भी इस गिरोह पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग कर रही है।

Canada Government Decision: कनाडा में गिरोह की गतिविधियां

कनाडा में पिछले साल यह आरोप लगाया गया था कि भारत सरकार ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का इस्तेमाल खालिस्तान समर्थकों को डराने और खत्म करने के लिए किया। हालांकि भारत ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया और कहा कि वह कनाडा के साथ मिलकर इस गैंग की फंडिंग रोकने के लिए काम कर रहा है।

Lawrence Bishnoi Gang News
Lawrence Bishnoi Gang News

Canada Action on Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा सरकार के सख्त कदम

इस गैंग को आतंकी घोषित करने के बाद अब कनाडा की सरकार इसकी संपत्तियों को जब्त कर सकती है और बैंक खातों को फ्रीज कर सकती है। इससे इस गैंग के वित्तीय नेटवर्क को तोड़ने में मदद मिलेगी। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि कनाडा को इस गैंग पर काबू पाने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि उनके पास सीमित खुफिया संसाधन हैं।

Lawrence Bishnoi Gang News
Lawrence Bishnoi Gang News

निज्जर हत्याकांड में आया नाम

2023 में खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या हुई थी। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई और उसके साथियों का नाम सामने आया था। इस घटना के बाद भारत और कनाडा के रिश्तों में काफी तनाव आ गया था। कनाडा ने आरोप लगाया था कि भारत ने इस हत्या में लॉरेंस गैंग की मदद ली। हालांकि, अब दोनों देशों के संबंध धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

Lawrence Bishnoi Gang News
Lawrence Bishnoi Gang News

कौन है लॉरेंस बिश्नोई ?

लॉरेंस बिश्नोई का असली नाम बलकरन बराड़ है। उसका जन्म 12 फरवरी 1993 को पंजाब के फाजिल्का जिले के दुत्रावाली गाँव में हुआ था। उसने कॉलेज में पढ़ाई के दौरान अपराध की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही एक बड़े गैंग का सरगना बन गया।

किन मामलों में सामने आया नाम ?

लॉरेंस का नाम कई चर्चित अपराधों में जुड़ चुका है। जैसे पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, नेता बाबा सिद्दीकी और सुखदेव सिंह गुग्गामेरी की हत्या की साजिश, और अभिनेता सलमान खान को धमकी देना। फिलहाल वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद है, लेकिन वहाँ से भी वह अपना नेटवर्क चला रहा है।

यह भी पढ़ें: Pak Occupied Kashmir Protest: अब POK में छिड़ी हिंसा की आग! प्रदर्शन पर उतरे लोग, दो की मौत, 22 घायल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।