लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) संसदीय दल की बैठक हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक संसद भवन की लाइब्रेरी के जीएमसी बालायोगी सभागृह में हो रही है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में तीन तलाक विधेयक और राज्यसभा में पार्टी की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपने लगभग 380 सांसदों के लिए इसमें एजेंडा तय करने की उम्मीद है। संसद में भाजपा सांसदों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। बैठक में मौजूदा सत्र की अहमियत का जिक्र करने के अलावा प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के लिए मई में शपथ लेने के बाद उनकी सरकार द्वारा लिए गए अहम फैसलों का भी उल्लेख किया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद संसद के मौजूदा सत्र में बीजेपी नीत राजग सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।

बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संसद के लाइब्रेरी बिल्डिंग में पहुंच चुके है। बीजेपी की शुरुआत में बीजेपी कार्यकारिणी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, और अन्य नेताओं को गुलदस्ता देकर सम्मनित किया।


Download Android App
Download iOS App



