संसद भवन परिसर में भाजपा संसदीय दल की बैठक शुरू हो गई है। यह माना जा रहा है कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद के मौजूदा शीतकालीन सत्र की रणनीति को लेकर भाजपा के सांसदों को अहम निर्देश दे सकते हैं। चूंकि यह सत्र वर्तमान लोकसभा का आखिरी पूर्ण सत्र है इसलिए आज की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी पार्टी सांसदों को लोक सभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कई अहम निर्देश और जिम्मेदारियाँ भी दे सकते हैं।
विपक्षी गठबंधन की रणनीति को देखते हुए भी प्रधानमंत्री सांसदों को पार्टी की रणनीति के बारे में बताते हुए इस बात को लेकर भी टिप्स देंगे कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किस तरह से आम जनता के बीच पहुंचाया जाए और लाभार्थियों के साथ संपर्क स्थापित किया जाए। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मोदी सरकार के मंत्री और राज्य सभा एवं लोकसभा दोनों सदनों के भाजपा सांसद बैठक में मौजूद हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



