Kozhikode: भाजपा केरल इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रंन ने डाला अपना वोट। केरल के वायनाड सीट के लिए आज मतदान हो रहा है। बता दें कि भाजपा ने के. सुरेंद्रन को वायनाड सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है और यह इस बार हॉटसीट में शामिल है चूँकि इसी सीट से राहुल गाँधी 2019 में चुनाव जीत चुके हैं।
Highlights:
- भाजपा केरल इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने कोझीकोड में किया मतदान
- वायनाड सीट से के.सुरेंद्रन राहुल गाँधी के खिलाफ लड़ रहे चुनाव
- केरल से वायनाड की यह सीट कांग्रेस की सुरक्षित सीट मानी जाती है
#WATCH कोझिकोड, केरल: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और वायनाड में राहुल गांधी के खिलाफ उम्मीदवार के. सुरेंद्रन ने मतदान किया। pic.twitter.com/yH7m351pAr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 26, 2024
केरल की वायनाड सीट की गंभीरता इसी से भाँप सकते हैं कि भाजपा ने इस सीट से केरल इकाई के अध्यक्ष को ही मैदान में उतारा दिया है।
वहीं वामपंथी मोर्चे एलडीएफ ने सीपीआई महासचिव डी. राजा की पत्नी और पार्टी कार्यकारिणी की सदस्य एनी राजा को वायनाड में उतारकर राहुल गांधी के सामने मजबूत उम्मीदवार देने की कोशिश की है।


Download Android App
Download iOS App



