Lok Sabha Election 2024: देशभर में लोकसभा चुनाव जोरो पर है। आज राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे है। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा। दो करोड़ 80 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार प्रयोग करेंगे।
Highlights
- लोकसभा चुनाव शुरू
- दूसरे चरण के मतदान जारी
- 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग
13 लोकसभा क्षेत्र में मतदान
राजस्थान लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज शुक्कीरवार (26 अप्रैल) को 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस बार प्रदेश की इन दो सीटों पर वोटिंग प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद है। कोटा-बूंदी और बारां-झालावाड़ लोकसभा सीट पर 40 लाख 83 हजार 523 मतदाता हैं, जिसमें 2099036 पुरुष और 19 लाख 84 हजार 487 लाख महिलाएं हैं। इस बार यहां बीजेपी कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
दो करोड़ 80 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता
राजस्थान में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण में आज 13 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। मतदान शुक्रवार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चलेगा, जिसमें दो करोड़ 80 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।
आज जिन संसदीय सीटों के लिए मतदान होगा उनमें – टोंक-सवाई माधोपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा और झालावाड़-बारां शामिल हैं। निर्वाचन आयोग ने चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं, इनमें से 12 सीट पर पहले चरण में 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे।


Download Android App
Download iOS App





