भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda) ने उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट से विधायक सुरेश तिवारी के आपत्तिजनक बयान पर नाराजगी जताई है। विधायक ने मुस्लिमों से सब्जी न खरीदने की अपील की थी।
उधर हरदोई के गोपामऊ के विदाय श्याम प्रकाश ने भी इसी तरह के बयान दिए थे। इन बयानों को गंभीरता से लेते हुए पार्टी की प्रदेश इकाई ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी नेताओं से सोच-समझकर बोलने की अपील की है।
उन्होंने कहा है कि पार्टी की आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी। भारतीय जनता पार्टी ने सुरेश तिवारी विधायक बरहज, देवरिया व श्याम प्रकाश विधायक गोपामऊ, हरदोई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
दिलीप घोष ने CM ममता पर साधा निशाना, कहा- ‘‘स्थिति हाथ से निकलता देख’’ गठन की चार सदस्यीय समिति
पार्टी की रीति नीति के विरुद्ध आचरण करते हुए वक्तव्य देने की शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जी के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री विद्या सागर सोनकर ने सुरेश तिवारी विधायक बरहज, देवरिया व श्याम प्रकाश विधायक गोपामऊ, हरदोई को एक सप्ताह में अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए है।
दरअसल, यूपी के देवरिया जिले की बरहज विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश तिवारी का एक बयान बीते दिनों वायरल हुआ, जिसमें वह तबलीगी जमात और कोरोना वायरस का हवाला देते हुए मुस्लिम विक्रेताओं से सब्जी न खरीदने की बात कह रहे थे। इस बयान को विपक्ष ने मुद्दा बनाते हुए भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया।
मामला राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पास पहुंचा तो उन्होंने प्रदेश इकाई को कार्रवाई का निर्देश दिया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि नड्डा के निर्देश पर प्रदेश इकाई ने विधायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।


Download Android App
Download iOS App



