वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा गुरुवार को घोषित की गईं राहत एवं कल्याण घोषणाओं की सराहना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि इनसे गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘संवेदनशीलता’ जाहिर होती है। नड्डा ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री द्वारा घोषित कल्याणकारी कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे प्रवासी श्रमिकों को खाद्य सुरक्षा, कृषि क्षेत्र को गति और लघु उद्यमों को लाभ सुनिश्चित होगा।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री द्वारा किसानों को समर्थन देने के लिये घोषित किए गए वृहद कदमों का स्वागत है। प्रधानमंत्री किसान योजना के 2.5 करोड़ लाभार्थी किसानों एवं मछुआरों को 2 लाख करोड़ रुपये का रियायती रिण तथा नाबार्ड से 30 हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त कोष से कृषि क्षेत्र को गति मिलेगी।’’ नड्डा ने कहा, ‘‘मैं 50 लाख रेहड़ी पटरी वालों को 5000 करोड़ रुपये की विशेष ऋण सुविधा तथा लघु उद्यमों के लाभ के लिये मुद्रा शिशु रिण में 1500 करोड़ रुपये की ब्याज सहायता देने के लिये सरकार को धन्यवाद देता हूं। ’’
I thank our Government for announcing a new scheme to offer Rs. 5,000 crore Special credit facility to 50 Lakh Street Vendors and Rs. 1500 crore interest subvention for Mudra ‘Shishu’ loans benefiting small enterprises.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 14, 2020
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि वह प्रवासी श्रमिकों के लिये वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत करते हैं जिसमें 8 करोड़ प्रवासियों को दो महीने मुफ्त भोजन और एक देश, एक राशन कार्ड लागू करने की बात कही गई है। गौरतलब है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुद्रा योजना के तहत सबसे निचली श्रेणी में दिये जाने वाले ऋण की ब्याज दर में दो प्रतिशत ब्याज सहायता देने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। मुद्रा योजना के तहत सबसे निचली ऋण श्रेणी शिशु योजना की है। इसके तहत 50 हजार रुपये तक के शिशु ऋण पर ब्याज में दो प्रतिशत की सहायता सरकार की तरफ उपलब्ध कराई जायेगी। इसके लिये 1,500 करोड़ रुपये उपलब्ध कराये जायेंगे। साथ ही वित्त मंत्री ने एक देश, एक राशन कार्ड लागू करने की भी बात कही।
I welcome announcements by FM @nsitharaman Ji for the benefit of migrant workers. Free food for two months to 8 Crore migrants, nationwide implementation of “One Nation One Ration Card” Scheme are major initiatives to ensure food security for migrant workers.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) May 14, 2020


Download Android App
Download iOS App



