भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात पार्टी के चर्चित प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को ओडिशा की प्रतिष्ठित पुरी सीट से अपना उम्मीदवार बनाये जाने की घोषणा की। पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने देर रात ओडिशा एवं आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए क्रमश: 22 एवं 51 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की इसके साथ ही जारी लोकसभा की तीसरी सूची में आंध्र प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की छह, ओडिशा की पांच तथा मेघालय एवं असम की एक एक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गये।
इनमें अधिकतर सीटों पर पहले या दूसरे चरण में मतदान होना है। पुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। पार्टी इससे पहले 184 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इन नामों को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अंतिम रूप दिया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी शामिल हुए।
भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों की तीसरी सूची इस प्रकार से है :
आंध्र प्रदेश: अरुकु (सु.) से के. वी सत्यनारायण रेड्डी, श्रीकाकुलम से पी संबामूर्ति, विजियानगरम से पी सन्यासी राजू, अनकापल्ली से डॉ. जी वेंकट सत्यनारायण, काकीनाडा से वाई. वेंकट राममोहन राव, अमलापुरम से अय्याजी वेमा मानेपल्ली, राजमुंदरी से सत्य गोपीनाथ दासपरवस्तु, नरसापुरम से पैडीकोंडा मानिकयेलाराव, एलुरु से चिन्नम रामकोटया, मछलीपट्टनम से जी रमनजनेयुलु, विजयवाड़ा से दिलीप कुमार किलारू, गुंटूर से वी जयप्रकाश नारायण, बापटला से सी किशोर कुमार, ओंगोल से टी श्रीनिवास, नांदयाल से डॉ. आदिनारायणलंती, कुर्नूल से डॉ. पी वी पार्थसारथी, अनंतपुर से हमसा देवीनेनी, हिन्दूपुर से पी वेंकट पार्थसारथी, कडप्पा से एस आर रामचंद्र रेड्डी, नेल्लोर से सुरेश रेड्डी सन्नपारेड्डी, तिरुपति (सु.) से बी श्रीहरि राव, राजिमपेट से पी महेश्वर रेड्डी और चित्तूर (सु.) से जयराम दुग्गानी।
महाराष्ट्र: जलगांव से स्मिता उदय वाघ, नांदेड़ से प्रताप पाटिल चिक्कलीकर, डिंडोरी (सु.) से डॉ. भारती पवार, पुणे से गिरीश बापट, बारामती से कंचन राहुल कुल और शोलापुर (सु.) से डॉ. जयसिद्धेश्वर स्वामी।
ओडिशा : बरगढ़ से सुरेश पुजारी, संबलपुर से नितेश गंगा देब, कालाहांडी से बंसत कुमार पांडा, पुरी से डॉ. संबित पात्रा और कोरापुट (सु.) से जयराम पांगी।
असम : तेजपुर से सार्जेन्ट पल्लव लोचनदास,
मेघालय : शिलांग (सु.) से सनबोर शुल्लई।


Download Android App
Download iOS App





