BJP की Sikkim इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा को SKM उम्मीदवार ने हराया

Summary :

Sikkim Legislative Assembly: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ( SKM ) की उम्मीदवार कला राय से रविवार को हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Highlights: सिक्किम में भाजपा इकाई के अध्य्क्ष दिली राम थापा को मिली हार SKM उम्मीदवार कला राय ने 2968 वोटों के अंतर से मिली हार मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री दिली राम थापा SKM उम्मीदवार कला राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले। ‘सिक्किम डेमोक्रेटिक…

Sikkim

Sikkim Legislative Assembly: भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की सिक्किम इकाई के अध्यक्ष दिली राम थापा ‘अपर बुरटुक’ विधानसभा क्षेत्र में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ( SKM ) की उम्मीदवार कला राय से रविवार को हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

सिक्किम में भाजपा इकाई के अध्य्क्ष दिली राम थापा को मिली हार
SKM उम्मीदवार कला राय ने 2968 वोटों के अंतर से मिली हार

Fastest fast sikkim | BIG BREAKING No alliance between BJP and SKM. BJP  will contest all 32 seats of State Assembly and 1 Lok Sabha Seat. - Dilli  Ram Thapa ,... | Instagram

मौजूदा विधायक और पूर्व मंत्री दिली राम थापा SKM उम्मीदवार कला राय से 2,968 मत के अंतर से हार गए। राय को 6,723 वोट मिले, जबकि थापा को 3,755 वोट मिले।
‘सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट’ के डी बी थापा को 1,623 वोट मिले, जबकि बी के तमांग (सिटिजन एक्सन पार्टी-सिक्किम) को 581 वोट मिले।
सिक्किम की 32 सदस्यीय विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह छह बजे शुरू हुई।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News