भाजपा ने सनातन धर्म को लेकर विपक्षी नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान को लेकर कांग्रेस और गांधी परिवार पर अपना हमला तेज कर दिया है। भाजपा ने सोनिया गांधी के इटालियन मूल का मुद्दा उठाते हुए कटाक्ष किया है कि उन्हें सनातन धर्म समझ ही नहीं आता है इसलिए जब सनातन धर्म की रक्षा की बात आती है तो वह ट्रांसलेशन के फेर में उलझ जाती हैं।
सनातन धर्म’ की रक्षा की बात
भाजपा ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से सोनिया गांधी की एक तस्वीर शेयर करते हुए सनातन धर्म के बचाव के मामले में उन्हें सरदर्द होने और सनातन धर्म क्या है, यह अनुवाद कर इटालियन भाषा में बताने का कटाक्ष करते हुए लिखा, जब ‘सनातन धर्म’ की रक्षा की बात आती है तो सोनिया गांधी ‘अनुवाद में खो जाती हैं।
उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान
दरअसल, डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन और ए राजा के सनातन धर्म को लेकर दिए गए बयान से शुरू हुआ राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।भाजपा लगातार इस मसले पर विपक्षी गठबंधन पर सवाल उठाते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत तमाम विपक्षी नेताओं से सवाल पूछ रही है। भाजपा इस मसले को लेकर देशभर में जाने की तैयारी कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



