PM मोदी बोले- 2014 के मुकाबले ज्यादा बड़ी बहुमत से सत्ता में आएगी भाजपा

Summary :

PM मोदी ने यह विश्वास व्यक्त किया कि भाजपा 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में बड़ी बहुमत से जीतेगी और राजग को इस चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यह विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2019 का लोकसभा चुनाव 2014 की तुलना में बड़ी बहुमत से जीतेगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को इस चुनाव में 300 से अधिक सीटें मिलेंगी।

प्रधानमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा, ”मुझे विश्वास है कि इस बार भाजपा 2014 के मुकाबले बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। एक संभावना हो सकती है कि 2024 में एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हों लेकिन 2019 में ऐसा नहीं है। देश ने हमें सत्ता में लाने का मन बना लिया है।”

pm modi

पाक की जनता से कोई झगड़ा नहीं, हमारी लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ : मोदी

पीएम मोदी ने विपक्षी ‘महागठबंधन’ पर कहा, देश के लोग गठबंधन के खिलाफ नहीं है लेकिन वे स्थिर सरकार चाहते हैं। ‘महागठबंधन’ 2014 के मुकाबले अधिक बिखरा हुआ है। देश के लोग पूर्ण बहुमत के साथ सरकार की मांग कर रहे हैं। राजग इस चुनाव में 300 से अधिक सीट प्राप्त करेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जनता समझ गई है कि भाजपा देश की प्रगति में कैसे मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले 5 वर्षों में जो भी सफलतापूर्वक कार्य किए, यह हम पर भरोसा रखने वाले भारतीयों की वजह से संभव हो सका। लोगों की सहमति दर्शाती है कि हम बड़ी बहुमत के साथ सत्ता में आयेंगे और जैसा कि मैं राजनीति के बारे में समझता हूं, लोग समझ गए हैं कि मोदी उनके लिए क्या कर सकते हैं, हमारी सरकार क्या बदलाव ला सकती है, भाजपा कैसे देश की प्रगति में मदद कर सकती है।

Desk Team