वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक के एस ईश्वरप्पा ने बुधवार को कहा कि भाजपा कर्नाटक के सभी 28 लोकसभा क्षेत्रों से अपने उम्मीदवार खड़े करेगी।
पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी उम्मीदवारों के नाम लगभग तय किए जा चुके हैं और इसे बुधवार की रात में जारी किया जा सकता है।
ईश्वरप्पा ने संवादाताओं से कहा, ‘‘ हमारे उम्मीदवारों की सूची लगभग पूरी हो चुकी है। हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष आज रात इसे जारी करेंगे। हम सभी 28 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। हमें उम्मीद से ज्यादा समर्थन मिल रहा है।’’
उनसे मांड्या संसदीय सीट के बारे में सवाल किया गया। यहां के पूर्व सांसद और कन्नड़ फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता की पत्नी सूमालता निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं शिवमोगा के विधायक ने कहा कि कर्नाटक में 28 सीट हैं और मांड्या उनमें से एक है।
पीएनबी घोटाला : मुख्य आरोपी नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार
सूमालता ने मांड्या से निर्दलीय चुनाव लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने कहा था कि पार्टी मांड्या पर फैसला लेगी। सूमालता ने बुधवार को नामांकन पर्चा भरा।
सूमालता को समर्थन देने के सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘ जब मैं आपको बता रहा हूं कि हम मांड्या से उम्मीदवार खड़े कर रहे हैं तो इसका क्या मतलब है? हम अपने उम्मीदवार की पीठ में किसी अन्य का समर्थन करके छुरा नहीं भोकेंगे।”
भाजपा के सूत्र ने बताया कि पार्टी ने मांड्या से एहतियाती कदम उठाते हुए उम्मीदवार खड़े करने का निर्णय लिया है।
भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘ क्या होगा अगर सूमालता ने दबाव में आकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। इससे पहले भी हम ऐसा अनुभव कर चुके हैं। यही कारण है कि हमने अपना उम्मीदवार उतारने का फैसला किया।”
कर्नाटक में दो चरणों में 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को चुनाव है।


Download Android App
Download iOS App



