लुधियाना : डिप्टी कमिशनर रोपड़ की तरफ से कांग्रेसी नेताओं की सरपरस्ती पर चुनाव आचार संहिता की उलंघना करने के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के वफद ने मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू के साथ मुलाकात की। वफद में शामिल रोपड़ से विधायक अमरजीत सिंह संधोआ, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और लीगल विंग के प्रधान एडवोकेट जसतेज सिंह अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेसी नेता राज्य भर में सरकारी आधिकारियों के द्वारा चुनाव आचार संहिता की उलंघना कर रहे हैं।
संधोआ ने कहा कि डिप्टी कमिशनर डा. सुमित जरागल जुलाई 2018 से डीसी रोपड़ की जिम्मेदारी निभा रहे हैं और उस समय से ही वह कांग्रेसी नेताओं के इशारों पर काम करते हुए चुने हुए विधायक को अनदेखा कर रहे हैं।
ध्वनि प्रदूषण गंभीर अपराध, पुलिस दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे : एनजीटी
उन्होंने कहा कि डीसी विधायक की जगह कांग्रेस के हारे हुए उम्मीदवार बरिन्दर सिंह ढिल्लों को सरकारी समागमों में बुला कर ग्रांटें बांट रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस से साफ जाहर है कि डीसी कांग्रेसी नेता के साथ सम्बन्ध हैं और वह चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार के हक6 में बेनियम कार्य करेंगे।
संधोआ ने कहा कि इस से पहले श्रीमती गुरनीत तेज रोपड़ में सेवा निभा रहे थे परंतु कांग्रेसी नेताओं ने सत्ता के बल से उन का तबादला करके अपने चहेते अधिकारी को बुला लाया है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले श्रीमती तेज का तबादला शक पैदा करता है।
उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में श्री अनन्दपुर साहिब लोक सभा हलके में निष्पक्ष चुनाव शक्की हैं। इस लिए डीसी डा. सुमित जरागल का तबादला अति जरूरी है।
– रीना अरोड़ा


Download Android App
Download iOS App



