बीजेपी ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। इस दौरान पार्टी ने उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को कैंडिडेट बनाया है।
वहीं, बता दें कि हरियाणा से सुभाष बराला को पार्टी ने उम्मीदवार घोषित किया है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कुल 14 कैंडिडेट्स का ऐलान किया है।
Highlights:
- सुधांशु त्रिवेदी और RPN सिंह को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजेगी बीजेपी
- बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया
- एनडीए की तीन सीटों में से 2 पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे
बिहार से धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया
दरअसल, राज्यसभा के लिए बीजेपी ने बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और भीम सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, भीम सिंह अति पिछड़ा समाज से आती है। जबकि, धर्मशीला गुप्ता वैश्य समाज से आते हैं।
हालांकि, जीतनराम मांझी का पत्ता राज्यसभा से अब साफ हो गया है। एनडीए की तीन सीटों में से 2 पर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि एक सीट पर जेडीयू के नेता संजय झा राज्यसभा जा सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



