राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के उम्मीदवार घोषित, BJP जारी की लिस्ट

Summary :

देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जहां 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को सात राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सात राज्यों में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जहां के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है। Highlights  राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के उम्मीदवार घोषित  उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बनाए गए उम्मीदवार  बिहार से कटा सुशील कुमार का टिकट   उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी जाएंगे राज्यसभा भाजपा की…

देश के 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं, जहां 27 फरवरी को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को सात राज्यों में अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इन सात राज्यों में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं, जहां के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की गई है।

Highlights 

  • राज्यसभा चुनाव के लिए 7 राज्यों के उम्मीदवार घोषित 
  • उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बनाए गए उम्मीदवार 
  • बिहार से कटा सुशील कुमार का टिकट  

उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी जाएंगे राज्यसभा

भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। बीजेपी ने बिहार से डॉ. धर्मशीला गुप्ता और डॉ. भीम सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि उत्तर प्रदेश से आरपीएन सिंह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन राज्यसभा भेजे जाएंगे।

उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट बनाए गए उम्मीदवार

 

भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ से राजा देवेंद्र प्रताप सिंह और हरियाणा से सुभाष बराला को टिकट दिया है। वहीं, कर्नाटक से नारायणा कृष्णासा भांडगे, उत्तराखंड से महेंद्र भट्ट और पश्चिम सामिक भट्टाचार्य राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं।

बिहार से कटा सुशील कुमार का टिकट

इस बार भाजपा ने बिहार से सुशील कुमार को टिकट काट दिया। बिहार से बनाए गए उम्मीदवारों में भीम सिंह और धर्मशीला गुप्ता का नाम शामिल है। भीम सिंह के पास पार्टी की बड़ी जिम्मेदारी है। वे बिहार प्रदेश के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता हैं। बिहार भाजपा महिला मोर्चा की धर्मशीला गुप्ता अध्यक्ष हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team