मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और भाजपा की लगातार बढ़त और बढ़ती जा रही है। भाजपा अब तक 83 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, वहीं 81 सीटों पर वह आगे चल रही है।
HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है
- MP में BJP 83 सीटों पर जीती
- वहीं 81 सीटों पर वह आगे चल रही
कांग्रेस 21 सीटों पर जीत चुकी है और अब 44 सीटों पर आगे
वहीं कांग्रेस 21 सीटों पर जीत चुकी है और अब 44 सीटों पर आगे है। राज्य में विधानसभा की 230 सीट हैं और उन पर मतगणना का दौर जारी है। पहले पोस्टल बैलेट की गणना हुई और उसके बाद ईवीएम खुलने का सिलसिला शुरू हुआ। राज्य की 83 सीटों पर भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, मऊगंज से भाजपा के प्रदीप पटेल, कालापीपल से घनश्याम चंद्रवंशी, नेपानगर से मंजू राजेंद्र दादू और रतलाम से चेतन कश्यप ने जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा को जिन स्थानों पर बड़ी बढ़त मिली है उनमें दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं।राज्य की वर्तमान स्थिति को देखें तो पता चलता है कि कांग्रेस 21 सीटों पर जीत चुकी है जबकि अभी 44 सीटों पर बढ़त बनी हुई है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



