BJP 18th Candidate List / Palghar: आज देर शाम भाजपा ने प्रत्याशियों की 18 वीं सूची जारी कर दी है। प्रारम्भिक सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में भाजपा ने महाराष्ट्र के पालघर से हेमंत विष्णु सावरा को टिकट दिया है। गौरतलब है की भाजपा ने आज ही 17वीं सूची जारी की थी।
Highlights:
- भाजपा ने प्रत्याशियों की अठाहरवीं लिस्ट जारी की
- लिस्ट में मुंबई से सटे पालघर लोकसभा सीट से हेमंत विष्णु सावरा को BJP ने दिया टिकट
- वर्तमान में भाजपा महाराष्ट्र में शिंदे गुट की शिवसेना के साथ गठबंधन में है
बता दें कि महाराष्ट्र में एनडीए के सहयोगी दलों में 47 सीटों पर बात बन गई थी। और खबर यह भी थी पालघर सीट भाजपा या फिर सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी के कोटे में जाएगी।
पालघर सीट को लेकर भाजपा काफी आशान्वित है। चूंकि पालघर का मामला साल 2020 में काफी सुर्ख़ियों में रहा था। इस मामले में तत्कालीन उद्धव ठाकरे की सरकार की काफी किरकिरी भी हुई थी।
क्या था पालघर मामला ?
दरअसल, अप्रैल 2020 को, भारत के महाराष्ट्र के पालघर जिले के गडचिंचले गांव में एक निगरानी समूह ने दो हिंदू साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। यह घटना देशव्यापी कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान इलाके में चोरों के सक्रिय होने की व्हाट्सएप अफवाहों से फैली थी। ग्रामीणों के निगरानी समूह ने तीनों यात्रियों को चोर समझ लिया और उनकी हत्या कर दी थी।
बता दें, हेमंत विष्णु सावरा वर्तमान में पालघर से ही सांसद हैं।


Download Android App
Download iOS App



