Vaibhav Gehlot News: भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम ने जालोर लोकसभा सीट जीत ली है। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) को 2,01,543 मतों से हराया।
Highlights:
- BJP उम्मीदवार लुंबाराम ने जालोर लोकसभा सीट पर दर्ज की जीत
- कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) को 2,01,543 मतों से हराया
- अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था
निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम को कुल 7,96,783 मत जबकि वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) को 5,95,240 मत मिले।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था। साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह जोधपुर सीट से लड़े थे जहां भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें 2,74,440 मतों से हरा दिया था।
वर्ष 2019 के आम चुनाव में जालोर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 2,61,110 मतों से हराया था।


Download Android App
Download iOS App



