कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद, महाराष्ट्र से भाजपा के एक मंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि कुमारस्वामी नीत सरकार दो दिन में ‘‘गिर जाएगी।’’ जल संरक्षण, प्रोटोकॉल और ओबीसी मंत्री राम शिंदे ने ये टिप्पणियां कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच की हैं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कर्नाटक की जनता ने (2018 में) भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया था, लेकिन हम (सरकार बनाने से) कुछ अंकों से कम रह गये। चूंकि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन अस्थिर है, ऐसे में संकेत हैं कि (कुमारस्वामी) सरकार दो दिन में गिर जाएगी।’’
PM मोदी ने सबरीमला मुद्दे को लेकर LDF सरकार पर साधा निशाना
मुंबई के एक होटल में मौजूद दो विधायकों एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला को पत्र लिखकर अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस लेने के फैसले से अवगत कराया। इस पत्र ने राजनीतिक गरमागहमी बढा दी है।
कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डी के शिवकुमार ने कहा था कि कांग्रेस के तीन विधायक ‘‘भाजपा के कुछ नेताओं की मौजूदगी में’’ मुंबई के एक होटल में डेरा डाले हुए हैं। सात महीने पुरानी सरकार को लेकर अनिश्चितता की खबरों के बीच, कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी सरकार स्थिर है और वह ‘‘पूरी तरह से निश्चिंत हैं।’’
भाजपा ने सत्तारूढ गठबंधन द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त की आशंका को देखते हुए अपने 104 विधायकों को हरियाणा के नूह जिले के एक रिजार्ट में ठहराया है।


Download Android App
Download iOS App




