देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेद्र सिंह रावत ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने पर दोनों राज्यों की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ शासन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रणनीति का नतीजा है। यहां रावत ने कहा, दोनों राज्यों में भाजपा की जीत के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत वर्ष को दिया जाने वाला पवित्र शासन और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की कुशल रणनीति है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों, कार्यक्रमों और स्वच्छ प्रशासन पर अपनी मुहर लगाई है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ सभी लंबित मुद्दों पर सकारात्मक वार्ता हो रही है। कई वषो’ से लंबित सिंचाई विभाग की 36 नहरों का प्रकरण सुलझा लिया गया है और ये उत्तराखंड को हस्तांतरित कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार पर्यटन विभाग के अंतर्गत अलकनंदा होटल भी उथराखंड को हस्तांतरित करने की कार्यवाही अंतिम चरण में है। परिवहन विभाग के उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड समझौते पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ उथर प्रदेश ही नहीं हिमाचल, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में भी जहां उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जाती हैं, उनसे भी सकारात्मक वार्ता की जाएगी। उन्होंने हिमाचल और उत्तराखंड के मध्य नदियों पर उर्जा, सिंचाई परियोजना, पेयजल परियोजनाओं पर भी सकारात्मक कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद जताई। उत्तराखंड सरकार के नौ माह पूर्ण होने से संबंधित एक प्रश्न के उथर में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अवधि में सरकार ने भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा, सरकार की योजनाएं आकार ले रही हैं और आने वाले समय में लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इस अवधि में सरकार ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पवित्रता के साथ पालन किया है और सरकार बड़ भ्रष्टाचार को रोकने में सफल रही है। सरकार आर्थिक अनुशासन लाने की दिशा में अग्रसर है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ ।


Download Android App
Download iOS App



