बॉलीवुड के 80 और 90 के दशक की फिल्मों में अक्सर आपने एक खतरनाक सास को जरूर देखा हागा जो अपनी बहु पर अत्याचार करती हुई दिखाई देती थी। 80 और 90 के दशक की ज्यादातर फिल्मों में सास का किरदार भारतीय फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री बिंदु निभाया करती थी।
इन फिल्मों में सास का किरदार निभाने वाली बिंदु को लोग काफी पसंद करते थे और इनके यह किरदारों को भी दर्शक काफी पसंद करते थे। बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री बिंदु का जन्म 17 अप्रेल 1941 में हुआ था।
70 के दशक में बिंदु फिल्मों में काफी लोकप्रिय हुई थीं। बिंदु ने बॉलीवुड में करीब चार दशक तक काम किया है। बिंदु ने अपने फिल्मी कैरियर में लगभग 160 फिल्मों में काम किया है। 70 के दशक में बॉलीवुड में आई फिल्में ‘कटती पतंग’ और ‘शबनम’ के लिए बिंदु को काफी ही सरहाना मिली थी।
बॉलीवुड के फिल्म निर्माता नाना भाई देसाई और उनकी पत्नी ज्योत्सना के घर में बिंदु ने गुजरात में वलसाड जिले में हनुमान भागदा नामक एक छोटे से गांव में जन्म लिया। बिन्दु का फिल्मी कैरियर इतना भी आसान नहीं था उनके इस मार्ग में काफी चुनौती आईं थीं और उन्होंने उन चुनौतियों का सामना किया था।
बिंदु जब तेरह साल की थी तभी उनके पिता की मौत हो गई और घर की बड़ी बेटी होने के नाते उनपर ही घर की सारी की सारी जिम्मेदारी आ गईं थीं।
बिंदु के जीवन में इतनी परेशानियां थी लेकिन उन्होंने तभी फिल्मों को ही अपना कैरियर चुना था। बिंदु जब 21 साल की थी तब उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई थी।
बिंदु ने उसके बाद ‘दो रास्ते’ आया ‘सावन झूम’ इन सभी फिल्मों में काम किया। जब बिंदु ने 80 के दशक में सास वाले किरदार निभाए तो दर्शकों को वह किरदार ज्यादा पसंद आए।
बिंदु ने उस समय के सभी ही सितारों के साथ काम किया था। बिंदु की आखिरी फिल्म 2008 में आई ‘महबूबा’ थी, उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड और फिल्मों से अपने आपको दूर ही कर लिया।
वर्तमान समय में वह अपने पति के साथ पुणे में रहती हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट


Download Android App
Download iOS App











