भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के संयुक्त महासचिव (संगठन) बी एल संतोष को शनिवार को पदोन्नत कर पार्टी का महासचिव (संगठन) नियुक्त किया। इससे एक दिन पहले रामलाल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) में वापस भेज दिया गया था। उन्होंने 13 साल तक इस पद को संभाला था।
आरएसएस के ‘प्रचारक’ संतोष को एक मजबूत विचारक माना जाता है जिन्हें चुनावी राजनीति खासकर कर्नाटक के संबंध में काफी अनुभव है।
भाजपा ने एक बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है।
संतोष कर्नाटक में आठ साल तक पार्टी के महासचिव (संगठन) रहे। बाद में उन्हें 2014 में दक्षिणी राज्यों का प्रभारी राष्ट्रीय पदाधिकारी बनाया गया।


Download Android App
Download iOS App



