सर्दियों और गर्मियों में दोनों ही मौसम में फटी एड़ियों की परेशानी होती है। फटी एड़ियां पैरों की खूबसूरती को खराब कर देती है। कई बार लड़कियां अपनी फटी एड़ियों की वजह से हील्स भी नहीं पहन पाती हैं। क्योंकि फटी एड़ियां वह किसी को नहीं दिखाना चाहतीं। कई वजह से एड़ियां फटती हैं।

एड़ियां रूखे फर्श पर नंगे पैर घूमने से, नमी की कमी, पॉल्यूशन के अलावा कई बार डाइबिटीज और थाइरॉयड जैसी बीमारियों की वजह से भी फटती हैं। कई बार लोग इस बीमारी से छुटकारा पाने के लिए महंगी क्रीम का भी इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको इसे परेशानी से निजात दिलाने के लिए घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. नैचुरल मॉइचराइजर केले के अंदर होता है। विटामिन ए, बी6 और सी केले के अंदर होते हैं जो आपकी स्किन की इलैस्टिसिटी को बनाए रखता है। पका हुआ केला रात में सोने से पहले अच्छे से मसलकर पेस्ट बनाकर एड़ियों पर लगा लें। उसके बाद एड़ियों को 20 मिनट बात धो दें ऐसा दो हफ्तों में लगातार कर लें।

2. नैचुरल मॉइश्चराइजर शहद भी होता है। स्किन में नमी की परेशानी को शहद दूर करता है। गुनगुने पानी में एड़ियों को 10 मिनट तक डुबोकर रखें उसके बाद उस पर शहद लगा लें। शहद को प्यूमिस स्टोन या उंगलियों से रगड़ते हुए साफ करें। रोज सोने से पहले ऐसा कर लें।

3. एड़ियों के रूखेपन को भी तिल का तेल दूर करके नमी देता है साथ ही फटने भी बचाता है। रात को सोने से पहले एड़ियों को अच्छे से धोकर उस पर तिल का तेल लगा लें। उसके बाद मोजे पहनकर सो जाएं। पैरों को सुबह उठने के बाद धाे लें और ऐसा हर रोज रात को करें।

4. स्क्रब के तौर पर बेकिंग सोडा बहुत अच्छा है। डेड स्किन के सेल्स को यह आपकी एड़ियों से निकालता है और उन्हें मुलायम भी रखता है। पैरों की बदबू काे भी यह दूर करतेे है। गुनगुना पानी आधे टब में 3 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डाल कर उसमें अपने पैरों को 15 मिनटों तक डुबोकर रखें। उसके बाद एड़ियों को प्यूमिस स्टोन से रगड लें और फिर पैरों को धोकर उस पर मॉइश्चराइजर लगा लें।



Download Android App
Download iOS App



