यात्रियों को इस बात की चेतावनी देने के लिए प्रयोग के तौर पर मुम्बई के उपनगरीय ट्रेनों के प्रवेश द्वारों पर संकेतक लगाया जा रहा है कि ट्रेन रवाना होने वाली है और यात्री चलती ट्रेन में न चढ़ें। फिलहाल एक ईएमयू कोच के गेट पर नीले रंग का प्रकाश संकेतक लगाया जा रहा है। यह गार्ड की स्टार्टिंग सर्किट से जुड़ा होगा और जब ट्रेन चलने लगेगी, तो यह चमकेगा।
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “जब ट्रेन चलने लगेगी तो दृश्य संकेतक से प्लेटफार्म पर एक रेखा बन जाएगी जो यात्रियों को हादसों से बचने के लिए बिल्कुल आगे नहीं बढ़ने का संकेत होगा। इससे प्लेटफार्म पर एक प्रकाश रेखा बन जाएगी जो यात्रियों को किसी बाहरी वस्तु या विपरीत दिशा से आने वाली ट्रेनों की टक्कर के खतरों की चेतावनी देगी।”
अगर ट्रेन में बिना टिकट पकड़ ले टीटी तो घबराएं नहीं, जानिये रेलवे के नए नियम !
दरअसल, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने चलती ट्रेनों से गिरकर बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने पर चिंता प्रकट की थी, जिसके बाद प्रयोग के तौर पर यह परियोजना आजमाने का फैसला किया गया। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो ट्रेनों या वातानुकूलित ईएमयू, जहां इलेक्ट्रोनिक दरवाजे लगे होते हैं, गैर एसी ईएमयू डिब्बों में नीले रंग का संकेतक आजमाया जा रहा है क्योंकि इन ट्रेनों में ऐसे दरवाजे लगाना अव्यावहारिक है। उन्होंने कहा कि वैसे तो प्रयोग के तौर पर यह परियोजना शुरु की गयी है, लेकिन आगे चलकर मुम्बई उपनगरीय ट्रेनों के डिब्बों में यह संकेतक लगाया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




