कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने बोध गया विस्फोट मामले में जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) के एक और कार्यकर्ता को गिरफ्तार किया है। गया में यह विस्फोट जनवरी में दलाई लामा की यात्रा के दौरान हुआ था। एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुगली जिले के बंदेल रेलवे स्टेशन से आरोपी को टिकट खरीदते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हजीबुल्ला ने विस्फोटक खरीदने में मदद की थी। आरोपी को स्थानीय अदालत ने 24 जून तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। एसटीएफ ने अभी तक इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के उपायुक्त मुरलीधर शर्मा के अनुसार जनवरी 2018में बिहार बोधगया में विस्फोट हुआ था। एसटीएफ ने एक फरवरी को इस घटना से जुड़े जेएमबी के संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में हाजीबुल्ला का नाम सामने आया था।
वह जेएमबी के शमशेरगंज मॉडल का सदस्य बताया गया था। जानकारी मिली कि हाजीबुल्ला ने ही जेएमबी आतंकियों को विस्फोटकों की सप्लाई की थी। एसटीएफ को हाजीबुल्ला की तलाश थी। एसटीएफ को हाजीबुल्ला के बंडेल में होने की जानकारी मिली। निगरानी के दौरान उसे बंडेल स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ में जेएमबी आतंकियों को मदद करने की बात कुबूल की है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



