कश्मीर में दो जगह आतंकियों का सुरक्षाबलों पर हमला, पुलवामा में 2 जवान शहीद, अनंतनाग में 10 जख्‍मी

Summary :

NULL

जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार द्वारा सीजफायर के ऐलान के बीच आतंकियों ने लगातार दो जगह सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए दहशत की साजिश को अंजाम दिया है। दक्षिण कश्मीर में आज सुबह आतंकियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया है। ये हमला पुलवामा और अनंतनाग में हुआ है। इस डबल अटैक में पुलवामा में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं, अनंतनाग में सीआरपीएफ के 10 जवान जख्‍मी हुए हैं। घायल जवानों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के मुताबिक, पुलवामा के कोर्ट परिसर में बने पुलिस गार्ड पोस्ट पर आज सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 2 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं, तीन जवानों के घायल होने की सूचना है। आतंकी पुलिसकर्मियों के हथियार लेकर फरार हो गए हैं. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

अनंतनाग में  10 जवान जख्‍मी

वहीं, अनंतनाग में भी आतंकियों ने सीआपीएफ पार्टी पर हमला किया है। आतंकियों ने अनंतनाग के जंगलात मंडी में पेट्रोलिंग कर रहे सीआपीएफ कंपनी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में सीआरपीएफ के 10 जवान जख्‍मी हो गए. जिन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।

रमज़ान में नहीं होगा सैन्य ऑपरेशन

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने घोषणा की थी कि रमज़ान के महीने में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन नहीं चलाया जाएगा। भारत सरकार की ओर से कहा गया कि आतंकियों की ओर से हमला होने की सूरत में सुरक्षाबल जवाबी कार्रवाई कर सकेंगे। बता दें, केंद्र सरकार ने राज्‍य सरकार की मांग पर जम्‍मू-कश्‍मीर में सशर्त सीजफायर का आदेश जारी किया है।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस आदेश की जानकारी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को दी। केंद्र के इस आदेश के मुताबिक, रमजान के महीने में सुरक्षाबल जम्‍मू कश्‍मीर में कोई ऑपरेशन नहीं चलाएंगे। हालांकि, सुरक्षाबलों के पास ये अधिकार है कि किसी भी हमले के दौरान वो जवाबी कार्रवाई कर सकें।

 

 

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

 

Desk Team