बोफोर्स मामला : CBI ने आरोपियों के खिलाफ आरोप निरस्त करने के HC के फैसले को चुनौती दी

Summary :

NULL

सीबीआई ने राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील 64 करोड़ रूपए के बहुचर्चित बोफोर्स तोप घोटाले में आरोपियों के खिलाफ सारे आरोप निरस्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के 2005 के फैसले को आज सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे दी। जांच ब्यूरो ने सुप्रीम कोर्ट के 31 मई, 2005 के फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। इस फैसले में हाई कोर्ट ने यूरोप में रह रहे उद्योगपति हिन्दुजा बंधुओं और बोफोर्स कंपनी के खिलाफ सारे आरोप निरस्त कर दिये थे।

जांच ब्यूरो द्वारा हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देना काफी महत्वपूर्ण हो गया है क्योंकि हाल ही में अटार्नी जनरल के के वेणुगोपाल ने 12 साल बाद अपील दायर नहीं करने की सलाह दी थी। हालांकि सूत्रों ने बताया कि विचार विमर्श के बाद विधि अधिकारी अपील दायर करने के पक्ष में हो गये क्योंकि सीबीआई ने हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने के लिये कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और साक्ष्य उनके सामने रखे।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team