भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर किसानों और जनता दोनों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने अपनी नीतियों से उनके घर का बजट बिगाड़ दिया है। नेता प्रतिपक्ष सिंह के कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सिंह ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से प्रदेश की जनता सहित पूरे देश की जनता परेशान है।
इंडियन आईल कंपनी एक ओर जहां 3000 करोड़ का मुनाफा कमा रही हैं वहीं पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ कर आम जनता के मेहनत की कमाई पर डाका डाल रही हैं। प्रदेश की जनता का आईल कंपनी के मुनाफे में 3.1 प्रतिशत का योगदान है। भाजपा सरकार की नीतियां और रीतियां मुनाफाखोर लोगों के साथ हैं।
सिंह ने कहा कि उन्होंने विंध्य क्षेत्र में किसानों को मंडी में माल की तुलाई के लिए परेशान होते देखा, तुलाई हो गई है तो भुगतान नहीं हो रहा है, उसे बोनस की राशि नहीं मिल रही है। किसान आत्महत्या कर रहा है, इच्छामृत्यु मांग रहा है, इससे पता चलता है कि किस हद तक भाजपा सरकार ने उन्हें त्रस्त कर रखा है। सिंह ने कहा कि पिछले साल जून में हुए मंदसौर गोलीकांड को एक साल होने जा रहा है लेकिन इसके लिए गठित जांच आयोग की रिपोर्ट तक
नहीं आई।
अधिक जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



