भाई-बहन करना चाहते थे शादी, परिजनों ने किया इनकार, दोनों ने की खुदकुशी

Summary :

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुदकुशी की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यूपी के रेउना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक कपल ने परिवार वालों से नाराज होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। प्रेमी जोड़े रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। जिसके बाद कपल ने इतना बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जान गवा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सहायक पुलिस आयुक्त रणजीत कुमार ने बताया…

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खुदकुशी की एक खौफनाक घटना सामने आई है। यूपी के रेउना पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में एक कपल ने परिवार वालों से नाराज होकर जहर खाकर अपनी जान दे दी। प्रेमी जोड़े रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते थे। एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। लेकिन परिजनों ने शादी से मना कर दिया था। जिसके बाद कपल ने इतना बड़ा कदम उठाते हुए अपनी जान गवा दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सहायक पुलिस आयुक्त रणजीत कुमार ने बताया कि 16 साल की लड़की और 23 वर्षीय लड़का चचेरे भाई-बहन थे। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वालों को उनका रिश्ता मंजूर नहीं था। सोमवार की देर शाम लड़का लड़की के गांव पहुंचा। लड़की के परिवार वालें घर पर नहीं थे। वे लोग पारिवारिक कार्यक्रम में गए हुए थे। घर में किसी के न होने का फायदा उठाते हुए प्रेमी जोड़े ने खाने में जहर मिलाकर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

कार्यक्रम में गए परिवार वाले जब घर वापिस लोटे तो लड़की घबरा गई। लड़की ने परिवार वालों को बताया कि उसने जहर खा लिया है। इसके बाद परिजन उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन लड़की बच नहीं पाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद पता चला कि लड़के की भी जहर खाने कि वजह ने मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर, मामले की जांच में जुटी।

Rahul Kumar Rawat