BSF DG Visits LOC: बीएसएफ के महानिदेशक नितिन अग्रवाल ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) का दौरा किया और सीमा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी।
Highlights:
- BSF डीजी ने LOC का किया दौरा, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की
- एलओसी के पास ऊंचाई वाले ठिकानों का दौरा किया
- डीजी ने फ्रंटियर हेडक्वार्टर हुमहामा में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की
एलओसी के पास ऊंचाई वाले ठिकानों का दौरा किया
बीएसएफ ने कहा, यात्रा के दौरान, डीजी ने फ्रंटियर हेडक्वार्टर हुमहामा में बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की, एलओसी के पास ऊंचाई वाले ठिकानों का दौरा किया और सेना के साथ निकट सहयोग में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोधी ग्रिड को और मजबूत करने पर जोर दिया। डीजी बीएसएफ के साथ बीएसएफ (पश्चिमी कमान) चंडीगढ़ के एसडीजी योगेश बहादुर खुरानिया भी थे।


Download Android App
Download iOS App



