सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक राकेश अस्थाना ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान सीमा पर निगरानी करने और हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बहुत प्रभावी ढंग से ड्रोन का उपयोग कर रहा है। अस्थाना ने एयो इंडिया 2021 प्रदर्शनी में औद्योगिक संस्था एफआईसीसीआई द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में कहा कि पश्चिमी मोर्चे (पाकिस्तानी सीमा) पर 2019 में 167 बार ड्रोन देखे गए थे, जबकि 2020 में इस मोर्चे पर 77 बार ड्रोन देखे गए। उन्होंने कहा कि ड्रोन के जरिए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक और नशीले पदाथ्र्थ गिराने की घटनाएं हुई हैं, खासकर पंजाब और जम्मू सेक्टर में।
बीएसएफ ने कहा – पाकिस्तान तस्करी और निगरानी के लिए कर रहा है ड्रोन का इस्तेमाल
Summary :
पाकिस्तान सीमा पर निगरानी करने और हथियारों, विस्फोटकों और नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए बहुत प्रभावी ढंग से ड्रोन का उपयोग कर रहा है।


Download Android App
Download iOS App



