रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ कांग्रेस ने गठबंधन से साफ इंकार कर दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनाव के दौरान किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। कांग्रेस प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
गठबंधन को लेकर कांग्रेस की बसपा और जनता कांग्रेस से कोई भी चर्चा नहीं हुई है। पुनिया ने बताया कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव को लेकर गम्भीर है। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पुनिया ने कहा कि यहां सभी नेता एकजुट है, हर एक कार्यकर्ता का चेहरा सामने रखा जायेगा,
बूथ स्तर पर चुनाव के लिए सेनापति तैयार किया जा रहा है। पुनिया ने बताया कि जहां एक और भाजपाई अपने विकास की यात्रा निकाल रहे हैं। तो वही दूसरी ओर विकास के लिए जनता तरस रही है और इसी का नतीजा है कि आज पत्थरगड़ी जैसे आंदोलन हो रहे हैं।
अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।


Download Android App
Download iOS App



