2027 में 2007 की तरह BSP की जीत तय: नेशनल कोऑर्डिनेटर रणधीर बेनीवाल

Summary :

मायावती की योजना से 2027 में बसपा की जीत: रणधीर बेनीवाल

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। बेनीवाल ने दावा किया कि उनकी पार्टी 2007 की तरह 2027 व‍िधानसभा चुनाव में जीत हास‍िल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है।

रणधीर बेनीवाल ने कहा, “बहन मायावती को इसके लिए शुक्रिया कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मेरी तरफ से पूरी कोशिश रहेगी कि उन्हें निराश नहीं किया जाए। वो जिस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही हैं, उनके दिशा-निर्देश के साथ हम आगे बढ़ेंगे। जैसे 2007 में बसपा की सरकार बनी थी, वैसे ही 2027 में भी हम जीत हासिल करेंगे। इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है।

धार्मिक मामलों में मुस्लिमों के साथ भेदभाव उचित नहीं: BSP Chief Mayawati

पार्टी में ही कुछ लोग ऐसे हैं, जो पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं, आकाश आनंद के इस बयान बेनीवाल ने प्रतिक्रिया देने से मना किया। उन्होंने कहा, “पार्टी का जो स्टैंड है, हम उसके साथ हैं। लेकिन मैं इतना कहना चाहता हूं कि मायावती ने जो भी आज तक निर्णय लिया है, वो पार्टी के हित में लिया है। मायावती अपने फैसले में न परिवारवाद, न किसी बेनीवाल और न ही किसी बड़े पदाधिकारी या रिश्तेदार को देखती हैं।

उन्होंने बताया कि मायावती की प्लानिंग 2007 की तरह चल रही है। इसी की तरह हम 2027 में भी सरकार बनाने का काम करेंगे। बता दें कि बुधवार को मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया है। आनंद कुमार पहले की तरह पार्टी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।

बसपा मुखिया मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था, “काफी लंबे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, जिन्हें हाल ही में नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया था, उन्होंने पार्टी व मूवमेंट के हित के मद्देनजर एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.