Holi पर उत्तर रेलवे की विशेष तैयारी, चलेगी 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

Summary :

यूपी-बिहार-झारखंड के लिए होली पर 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें

होली पर यूपी-बिहार-झारखंड जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नई दिल्ली-आनंद विहार, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशनों से यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए उत्तर रेलवे 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। होली पर उत्तर रेलवे की तैयारियों को लेकर न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय से बात की।

वंदे मेट्रो का नाम बदलकर ‘नमो भारत रैपिड रेल’ हुआ, जानिए क्या है खूबियां | Namo Bharat Rapid Rail

हिमांशु शेखर ने बताया कि सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।

होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें कई ट्रेनों की घोषणा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि देखने को मिलता है कि त्योहार के सीजन में नई दिल्ली रेलवे स्टेशनों से अधिकतर संख्या में लोग यूपी-बिहार-झारखंड-असम की ओर जाते हैं। इनकी संख्या अन्य की तुलना में काफी ज्यादा होती है। इसलिए इन क्षेत्रों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वंदे भारत स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली से पटना तक चलाई जाएगी।

उत्तर रेलवे अपनी ओर आरक्षित और अनारक्षित ट्रेनें भी संचालित करेगा। हमारा मकसद है कि होली के त्योहार पर जो लोग अपने घर जा रहे हैं, वे दोबारा स्पेशल ट्रेनों के माध्यम से अपने कार्यक्षेत्र पर लौट सकें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.