भारतीय किसान यूनियन नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को केंद्र के अंतरिम बजट को महज एक ‘चुनावी ढकोसला’ करार दिया।
अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला
उन्होंने इसे देश के किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ ‘धोखा’ बताया। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश अंतरिम बजट पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पोस्ट किया, ‘‘आज नई संसद में पुराने ढर्रे पर पेश अंतरिम बजट केवल चुनावी ढकोसला है। ये देश के किसानों, गरीबों, युवाओं, आदिवासियों, महिलाओं के साथ धोखा है। भारतीय किसान यूनियन बजट को सिरे से नकारती है। भाकियू (गैर-राजनीतिक) के नेता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि बजट न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के मोर्चे पर निराशाजनक था। हालांकि, उन्होंने कहा कि ‘एग्री क्लिनिक’ खोलने का निर्णय सही है और इससे किसानों को फायदा होगा।


Download Android App
Download iOS App



