Budget 2026 LIVE Streaming : संसद में आज पेश होगा केंद्रीय बजट, जानिए कब और कहां देख पाएंगे पल-पल के लाइव अपडेट

Summary :

Budget 2026 LIVE Streaming: देश का केंद्रीय बजट 2026-27 आज यानी रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण देंगी। इस भाषण के लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलने की संभावना है। बजट भाषण के जरिए सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी आर्थिक योजनाओं और प्राथमिकताओं को देश के सामने रखेगी। इसमें यह बताया जाएगा कि सरकार किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देगी और किस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की योजना है। Budget 2026 LIVE Streaming : बजट भाषण में…

Budget 2026 LIVE Streaming: देश का केंद्रीय बजट 2026-27 आज यानी रविवार, 1 फरवरी 2026 को संसद में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट भाषण देंगी। इस भाषण के लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चलने की संभावना है। बजट भाषण के जरिए सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष के लिए अपनी आर्थिक योजनाओं और प्राथमिकताओं को देश के सामने रखेगी। इसमें यह बताया जाएगा कि सरकार किन क्षेत्रों पर ज्यादा ध्यान देगी और किस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की योजना है।

Budget 2026 LIVE Streaming : बजट भाषण में किन बातों पर रहेगा फोकस?

हर साल की तरह इस बार भी बजट में कई अहम घोषणाएं की जाएंगी। इसमें इनकम टैक्स से जुड़े बदलाव, गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए योजनाएं, स्वास्थ्य और शिक्षा पर खर्च, साथ ही सड़क, रेलवे और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए बजट तय किया जाएगा। इसके अलावा उद्योगों और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए नई नीतियां भी सामने आ सकती हैं। निवेशकों के लिए भी बजट काफी महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसमें शेयर बाजार और व्यापार से जुड़े फैसलों की झलक मिलती है। कुल मिलाकर बजट 2026 देश के आम नागरिकों से लेकर बड़े कारोबारियों तक सभी के लिए बहुत मायने रखता है।

Budget 2026 LIVE Streaming (Image- S-M)
Budget 2026 LIVE Streaming (Image- S-M)

Budget 2026 Where to Watch: टीवी पर कहां देख सकते हैं बजट का लाइव प्रसारण?

  • जो लोग घर पर टीवी के जरिए बजट देखना चाहते हैं, उनके लिए कई चैनलों पर इसका सीधा प्रसारण होगा।
  • संसद टीवी (Sansad TV) पर संसद की पूरी कार्यवाही बिना किसी रुकावट के दिखाई जाएगी।
  • इसके अलावा दूरदर्शन का राष्ट्रीय चैनल DD National भी बजट भाषण का लाइव प्रसारण करेगा, जिसे पूरे देश में आसानी से देखा जा सकता है।

Nirmala Sitaraman LIVE: मोबाइल और इंटरनेट पर कैसे देखें बजट लाइव?

  • अगर आप टीवी के बजाय मोबाइल या लैपटॉप पर बजट देखना चाहते हैं, तो इसके लिए भी कई विकल्प मौजूद हैं।
  • संसद टीवी का आधिकारिक यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/sansadtv) बजट भाषण को लाइव स्ट्रीम करेगा।
  • इसके साथ ही प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) का यूट्यूब चैनल भी लाइव प्रसारण उपलब्ध कराएगा।
  • सरकार की आधिकारिक वेबसाइट indiabudget.gov.in पर भी बजट से जुड़ी सभी जानकारी और लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

क्यों जरूरी है बजट भाषण देखना?

बजट भाषण से यह साफ होता है कि सरकार आने वाले साल में टैक्स, खर्च और विकास को लेकर क्या योजनाएं बना रही है। इससे आम लोगों को यह समझने में मदद मिलती है कि उनकी जेब पर क्या असर पड़ेगा और किन सुविधाओं में बदलाव हो सकता है। इसी वजह से हर साल करोड़ों लोग बजट को ध्यान से देखते और सुनते हैं। बजट 2026 भी देश के आर्थिक भविष्य की दिशा तय करने वाला अहम मौका होगा।

यह भी पढ़ें: 1 फरवरी से महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पान-मसाला और FASTag होंगे महंगे

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।