मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र शुरू हो गया है।बता दें इसकी शुरुआत राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जॉइंट सेशन के लिए संसद के सदन में पहुंच गए हैं।
- बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति मुर्मू के अभिभाषण के साथ हुई
- वैश्विक संकट के बावजूद सरकार ने बोझ नही बढ़ने दिया- मुर्मू
- ‘रियल टाइम डिजिटल लेनदेन बढ़ा’
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया- राष्ट्रपति
बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद में अपने अभिभाषण के दौरान कहा, बीते सालों में विश्व ने दो बड़े युद्ध देखे और कोरोना जैसी वैश्विक महामारी का सामना किया। ऐसे वैश्विक संकटों के बावजूद मेरी सरकार ने देश में महंगाई को काबू में रखा, सामान्य भारतीय का बोझ नहीं बढ़ने दिया।
पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए- मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि आज दुनिया के कुल रियल टाइम डिजिटल लेनदेन का 46 प्रतिशत भारत में होता है। पिछले महीने UPI से रिकॉर्ड 1200 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए हैं। इसके तहत 18 लाख करोड़ रुपए का रिकॉर्ड लेनदेन हुआ है।


Download Android App
Download iOS App






