31 जनवरी से आरंभ होगा संसद का बजट सत्र

Summary :

संसद का बजट सत्र आगामी 31 जनवरी से आरंभ होगा और इसके तीन अप्रैल को संपन्न होने की संभावना है, हालांकि इस दौरान बीच में कुछ दिनों का अवकाश रहेगा।

संसद का बजट सत्र आगामी 31 जनवरी से आरंभ होगा और इसके तीन अप्रैल को संपन्न होने की संभावना है, हालांकि इस दौरान बीच में कुछ दिनों का अवकाश रहेगा। 
आधिकारिक बयान के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 31 जनवरी को सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे। 
बजट सत्र के पहले चरण में दोनों सदनों की कार्यवाही 11 फरवरी को स्थगित हो जाएगी और फिर दूसरा चरण दो मार्च से आरंभ होगा। 
बयान में कहा गया है कि यह सत्र तीन अप्रैल को खत्म होगा। 

Shera Rajput