बजट से व्यापार सुगमता, ‘मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा : निर्मला सीतारमण

Summary :

वित्त मंत्री ने कहा कि कर कानूनों के सरलीकरण के लिए नयी कर संहिता को अंतिम रूप देने के मकसद से एक कार्यबल काम कर रहा है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में कहा कि बजट 2019-20 का मकसद व्यापार सुगमता, युवा उद्यमियों और ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देना है। लोकसभा में ‘वित्त (संख्यांक 2) विधेयक-2019’ पर हुयी चर्चा का जवाब देते हुए निर्मला ने कहा कि भारत को दुनिया का बहुत बड़ा वित्तीय हब बनने का इरादा है।
 

तुर्की ने अमेरिका से एफ-35 कार्यक्रम पर फैसले को पलटने का आह्वान किया

उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल भुगतान से राजनीतिक दलों को मिलने वाले चंदे में अधिक पारदर्शिता आएगी। वित्त मंत्री ने कहा कि कर कानूनों के सरलीकरण के लिए नयी कर संहिता को अंतिम रूप देने के मकसद से एक कार्यबल काम कर रहा है। 

Desk Team